फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के गांव जसाना, सदपुरा और अन्य क्षेत्रों में सूचीबद्ध भजन पार्टियों ने लोक संगीत के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन


भजन मंडली की टीमों ने पारंपरिक लोक धुनों और प्रेरणादायक गीतों के जरिए ग्रामीणों को बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने से अब देश की संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इस ऐतिहासिक कदम से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे देश के नीति निर्धारण में मुख्य भूमिका निभा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें