फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम गुरुग्राम की ओर से आईपीसीए संस्था के सहयोग से सेक्टर-37सी स्थित आईएलडी ग्रीन सोसाइटी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त करने की दिशा में प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी उपस्थित रहे। उन्होंने सबसे पहले आईपीसीए संस्था की ओर से सोसाइटी में लगाए गए कंपोस्टर बिन का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित निवासियों को घर पर कचरा प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईपीसीए संस्था के जितेन्द्र, आईएलडी ग्रीन सोसाइटी की आरडब्ल्यूए टीम एवं स्थानीय निवासियों का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें