फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी चालान के नाम पर ठगे 62 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने गाड़ी के फर्जी चालान के नाम पर एक युवक से 62 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने युवक के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है। शिवजी पार्क निवासी राजेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप पर 10 अगस्त को एक नंबर से गाड़ी का चालान होने का मैसेज मिला। मैसेज में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सही दर्शाया गया था तो उसे ऑनलाइन चालान होना लगा। इसके बाद राजेश वर्मा को एपीके फाइल आई तो उसने चालान भरने संबंधी फाइल समझकर मोबाइल में डाउनलोड कर ली और चालान का भुगतान करने के लिए पेमेंट व पासवर्ड डाला तो उसका मोबाइल हैंग हो गया। जालसाजों ने राजेश वर्मा का मोबाइल हैक कर उसके आईसीआईसीआई बैंक खाते से कुल सात बार में 62 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें