फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-24 से यूपी, बिहार और मुंबई भेजे जा रहे मशीनों के टूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेप की पाबंदियों के कारण उद्यमियों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर 24 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में हरियाणा ही नहीं अन्य राज्यों में भी मशीनों के टूल भेजे जा रहे हैं। अन्य राज्यों के उद्यमी यहां बन रहे मशीनों के टूल पसंद कर रहें हैं। शायद यही कारण है कि सेक्टर 24 में मौजूद 10 से अधिक कंपनियों से ही यूपी, बिहार और मुंबई सहित हरियाणा के भी कई जिलों में टूल भेजे जा रहें हैं।

हालांकि लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रेप के कड़े नियम एनसीआर में लागू कर दिए जा रहे हैं। इसके चलते उद्यमियों को बाहर सामान भेजने में थोड़ी परेशानी आ रही है। सभी ट्रक और डंपरों की समय-समय पर सर्विसिंग भी कराई जा रही है। जिससे कि किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो। साथ ही सरकार की पहल में भी योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यूपी, बिहार, और कर्नाटक में यहां से टूल भेजे जा रहे हैं। नितिन नाम एक उद्यमी ने बताया कि कंपनी में मेटल काटने के लिए उपयोग किए जाने वाले टूल, डिजाइनिंग टूल आदि बनाए जाते हैं। इनको उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई आदि राज्यों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रंजीत नाम के एक उद्यमी ने बताया कि कंपनी में एमएस पाइप ट्यूब, एसएस एसक्यूआर पाइप, आईबीम सहित कई उत्पाद बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें उत्तर प्रदेश के मथुरा, नोएडा, हरियाणा के पलवल और सोनीपत सहित कई अन्य जिलों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें