फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एयर राइफल शूटिंग में लक्की ने जीता स्वर्ण

Fri, 08 Dec 2023 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड शूटिंग रेंज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का किया गया था आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड स्थित शूटिंग रेंज में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ संपन्न हो गया। लड़कियों की एयर राइफल में फरीदाबाद की लक्की ने स्वर्ण जीता। लड़कों की श्रेणी में नारनौल के प्रींस विजेता रहे। लड़कियों में एयर राइफल में फरीदाबाद की लक्की ने 189 अंक पर निशाना लगाया।
विज्ञापन

भिवानी की हिमांशी ने 186 अंक लेकर रजत व रेवाड़ी की दिव्या ने 185 अंक लेकर कांस्य जीती। लड़कों की श्रेणी में नारनौल के प्रींस ने 195 अंक लेकर स्वर्ण जीता। रेवाड़ी के कमलजीत ने भी 195 अंक लेकर दूसरे और प्रींयाशू 192 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। एयर राइफल में सिरसा एसएस मान 200 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। कैथल की वैभव तिवारी ने 198 अंक पर निशाना लगाकर दूसरे और गुरुग्राम के अक्षत ने 198 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की श्रेणी में कुरूक्षेत्र की यामनी 200 अंक लेकर प्रथम, जींद की मुशकान 200 अंक लेकर दूसरे और अंबाला की पायल चौहान 199 अंक पर निशाना लगाकर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें