फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईंट से हमला कर मछली कारोबारी से की लूटपाट

Sun, 25 Jun 2023 06:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने नीलम-बाटा रोड पर की वारदात, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम-बाटा रोड पर बाइक सवार युवकों ने ईंट से हमला कर मछली व्यापारी से 22 हजार रुपये लूट लिए। घटना शनिवार देर रात की है। पीडि़त के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी नायक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मछली बेचने का काम करता है। शाम को ऑनलाइन ऑर्डर पर लोगों के घरों में भी सामान की डिलिवरी करता है। शनिवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे वह अपने दो भाइयों के साथ अलग-अलग बाइक से सामान की डिलिवरी देने जा रहे थे। आरोप है कि नीलम-बाटा रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाते हुए सारा सामान देने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने सड़क से ईंट उठाकर नायक के सिर पर दे मारी और जेब से 22 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। पीछे आ रहे नायक के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें