फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीन हाईवे के निर्माण की तैयारियां तेज, जल्द रफ्तार पकड़ेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई ने मोहना गांव के पास कास्टिंग यार्ड तैयार किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय नोएडा एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए एनएचएआई की ओर से मोहना गांव के पास कास्टिंग यार्ड तैयार किया गया है। प्री कास्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
बाईपास रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे को बल्लभगढ़ सेक्टर-65 के पास नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बनाई जाने वाली सड़क का नाम ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसव रखा गया है। इसके माध्यम से बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट का सफर 15 से 20 मिनट में तय किया जाएगा। इसके लिए 12 गांवों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। इनमें सोतई, मच्छगर, बहबलपुर, फफूंदा, पन्हेड़ा खुर्द, गढखेड़ा, नरहावली, छांयसा, हीरापुर, नरियाला, मोहना, बागपुर, नंगलिया, सोलड़ा और भोलड़ा की 1000 एकड़ जमीन है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 31 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के अंदर है बाकी हिस्सा यूपी में होगा। निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से शुरू होकर ये एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के 12 गांवों से होते हुए कुंडली-गाजियाबाद- पलवल एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे को पार करते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचेगा। इस योजना पर करीब 1600 करोड़ रुपये लागत आएगी। एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर तीन जगह बनाए गए कास्टिंग यार्ड
एक्सप्रेसवे पर तीन जगहों पर कास्टिंग यार्ड बनाए गए हैं। फरीदाबाद में मास्टर प्लान 2031 के तहत भविष्य में विकसित होने वाली सड़कों और एक्सप्रेसवे के रूट में आने वाले रास्तों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इसके साथ केजीपी के पास इंटरचेंज भी बनाया जाना है। इन जगहों पर इस्तेमाल होने वाले गर्डर, अंडरपास व फ्लाईओवर की दीवार में इस्तेमाल होने वाले कंक्रीट के स्लैब आदि बनाने का काम कास्टिंग यार्ड में शुरू कर दिया गया है। यहां पर इन्हें पहले ही तैयार किया जा रहा है। जिस साइट पर इनकी जरूरत होगी, निर्माण के दौरान वहां इन्हें पहुंचा दिया जाएगा। एनएचएआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रूट पर वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ते भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें