फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाइक सवार बदमाश ने कट्टा दिखाकर छीनी सोने की अंगूठी और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर लूट : बाइक सवार बदमाश ने कट्टे की नोक पर छीनी सोने की अंगूठी और नकदी
विज्ञापन

होडल। नेशनल हाईवे-19 पर देर रात हथियारबंद बाइक सवार लुटेरे ने दो व्यक्तियों को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने देशी कट्टा दिखाकर सवा लाख रुपये की कीमत की सोने की अंगूठी और नगदी छीन ली। मुंडकटी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, फरीदाबाद की भारत कॉलोनी निवासी रमेशचंद ने दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बीती रात वह अपने दोस्त रविंद्र (निवासी बदलपुर, दिल्ली) के साथ बाइक से मथुरा जिले के नौगांव शोक कार्यक्रम में गया था। रात करीब 12:45 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। जब वे नेशनल हाइवे-19 पर स्वरन कंपनी से करीब दो किलोमीटर आगे पहुंचे, तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार एक युवक ने उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपी ने अपनी शर्ट उठाकर कमर में रखा देशी कट्टा दिखाया और बैग छीन लिया। बैग में केवल बाइक के कागजात होने पर उसने वह लौटा दिया। इसके बाद उसने रमेशचंद की उंगली में पहनी सोने की हीरों वाली अंगूठी (कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये) और जेब में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। मुंडकटी थाना पुलिस ने रमेशचंद की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें