बीके अस्पताल में एक मशीन की बैटरी खराब होने से हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में एक्स-रे कराने आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 से 120 मरीजों का एक्स-रे होता है, जबकि महीनेभर में यह संख्या लगभग 4000 तक पहुंच जाती है। अस्पताल में अभी दो एक्स-रे मशीन हैं लेकिन इन दिनों एक मशीन की बैटरी खराब है, जिसके कारण जांच कार्य प्रभावित हो गया है। जिसके कारण मरीजों को लंबी लाइनों में लगकर एक्से-रे कराने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
मैं शुक्रवार को भी आई थी, लेकिन यहां से वापस कर दिया गया था। आज फिर आई हूं और दो घंटे से इंतजार कर रही हूं, अब जाकर मेरा नंबर आने वाला है।-उर्मिला देवी
मुझे इमरजेंसी से पर्चा बनाकर दिया गया था। मैं सुबह दो बार आया, लेकिन टेक्नीशियन ने लौटा दिया। अब तीन बजे का समय मिला है, लेकिन अभी तक एक्स-रे शुरू नहीं हुए हैं। - राकेश
-वर्जन
अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन की बैटरी खराब हो गई है, जिसे बदलने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मशीन को दुरुस्त करा लिया जाएगा। - डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
रंजना देवी- फोटो : udhampur news