फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल में दवाई के लिए लगी लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दवा वितरण खिड़की पर मरीजों की भीड़ रही। दवाई लेने के लिए करीब 140 से 150 मरीजों की लंबी कतार लगी रही। लंबी लाइन और अत्यधिक भीड़ के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को व्यवस्थित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ का दबाव अधिक होने के कारण मरीजों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों लाइन में खड़े रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यस्त दिनों में भीड़ को नियंत्रित करने और कतारों को छोटा करने के लिए अतिरिक्त दवा खिड़कियां खोली जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें