फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चुनावी रैली और जनसभाओं के लिए निर्धारित किए गए स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रचार सामग्री लगाने और रैली के लिए स्थान निर्धारित किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रत्याशी तय होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से राजनीतिक दलों की रैलियों और जनसभाओं के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना करते हुए लोकसभा आम चुनाव 2024 में यह स्थान निर्धारित किए गए हैं।


जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार केवल निर्धारित स्थानों पर ही रैली और जनसभा कर सकते हैं। वहीं प्रचार से संबंधित होर्डिंग, बेनर, पोस्टर व अन्य चुनाव प्रचार प्रसार सामग्री भी निर्धारित जगह पर ही लगाई जा सकती है। जिलाधीश ने कहा कि रैली और जनसभा की अनुमति के लिए अलग से एकल खिड़की व्यवस्था लागू की गई है। सभी राजनीतिक दलों-प्रत्याशियों को रैली, जनसभा, लाउडस्पीकर और वाहन की अनुमति के लिए जिला स्तर और एआरओ स्तर पर एकल खिड़की व्यवस्था लागू की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार उम्मीदवार यदि बिना अनुमति के चुनाव प्रचार करता पकड़ा गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

85 पृथला विधानसभा

पृथला विधानसभा में रैली जनसभा के लिए चंदावली-स्वागत गेट के पास, दयालपुर -पंचायत घर के पास, छायंसा बस स्टैंड के सामने, मोहना बस स्टैंड के सामने व अनाज मंडी में, सीकरी प्याला चौक के सामने आदि स्थान निर्धारित किए गए हैं।

फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा

डबुआ कॉलोनी नजदीकी सब्जी मंडी, गौछी चौक पुलिस चौकी के सामने, धौज गांव चौक, पाली गांव चौक, सेक्टर 52 आदि स्थान निर्धारित किए गए हैं।

बड़खल विधान सभा

दशहरा ग्राउंड एनआईटी, सूरजकुंड, पर्यटन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर, चिमनी बाई धर्मशाला के आगे और आउटर रोड आदि स्थान निर्धारित किए गए हैं।

बल्लभगढ़ विधानसभा

मोहना रोड ऊंचा गांव के पास, सिटी पार्क बल्लभगढ़, नहर सिंह पार्क के सामने सेक्टर- 3 की ग्रीन बेल्ट पर, तिगांव रोड पंडित पैलेस के सामने एमसीएफ ग्रीन बेल्ट पर आदि स्थान निर्धारित किए गए हैं।

फरीदाबाद विधान सभा

दशहरा मैदान सेक्टर 16 ए, सेंट्रल पुलिस थाना के साथ मैदान सेक्टर-12, टाउन पार्क के पश्चिम में मैदान सेक्टर 12, टाउन पार्क के उत्तर में मैदान सेक्टर 12 रैली और जनसभाओं के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

तिगांव विधान सभा

गांव एत्मादपुर के सामने सेक्टर-30 मोड़, नगर निगम के ट्यूबवेल के पीछे वाला मैदान, गांव इस्माइलपुर में रा० प्रा० स्कूल के पास का मैदान में स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें