लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर मंत्री राजेश नागर और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और बेटी के विवाह की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उनके इस आगमन से नागर परिवार में खुशी का माहौल रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बेटी की शादी की तैयारियों के बीच हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर और उनके परिवार के लिए रविवार का दिन खास बन गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विवाह से पहले रविवार शाम राज्यमंत्री के ग्रेटर फरीदाबाद के भतौला गांव स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने बेटी मुस्कान को आशीर्वाद दिया और उसके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही परिवार के सदस्यों को विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री की बेटी मुस्कान का विवाह 25 नवंबर को होना है।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर मंत्री राजेश नागर और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान औपचारिक मुलाकात से इतर पारिवारिक माहौल में बातचीत हुई। लोकसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और बेटी के विवाह की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उनके इस आगमन से नागर परिवार में खुशी का माहौल रहा।
इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनकी बेटी के जीवन के नए अध्याय की शुरुआत से पहले लोकसभा अध्यक्ष का घर पहुंचकर आशीर्वाद देना उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार पल है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने जिस आत्मीयता के साथ परिवार के बीच समय बिताया, उससे सभी परिजन अभिभूत हैं।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष के आगमन के मौके पर खाद्य एवं आपूत्रि राज्यमंत्री के पिता रूप सिंह नागर, भाई सुमन नागर, अमन नागर, सुखपाल नागर और सुधीर नागर सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।