फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मातृशक्ति योजना में मिलेगा 3 लाख रुपये तक का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना जिला की महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 3 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस ऋण पर 7 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे महिलाओं को कम लागत पर अपना व्यवसाय प्रारंभ करने में सहायता मिलती है। महिलाएं इस राशि का उपयोग सिलाई-कढ़ाई केंद्र, बुटीक, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, किराना स्टोर, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, लघु उद्योग या अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में कर सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम के जिला कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें