फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोहा गांव में गंदगी का ढेरों पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क किनारे कूड़े के पहाड़ और जलभराव से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

-कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। खंड फिरोजपुर झिरका के गांव दोहा में इन दिनों गंदगी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गांव की सड़कों के किनारे कूड़े-करकट के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। जगह-जगह फैली गंदगी और जलभराव के कारण ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है, वहीं प्रशासन और पंचायत की अनदेखी से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सरपंच को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया, लेकिन सफाई व्यवस्था की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गांव की गलियों में नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि मस्जिद के रास्ते सहित कई प्रमुख मार्गों पर लंबे समय से पानी जमा है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच लेखराज और जाकिर हुसैन ने बताया कि कोलगांव से गांव में प्रवेश करने वाले मुख्य रास्ते के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का कचरा रेहड़ियों के माध्यम से गरीब बस्तियों में डाला जा रहा है, जिससे वहां रहने वाले लोगों का जीवन और अधिक प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन पंचायत विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
विज्ञापन


-
लाखों की लागत से बने डंपिंग यार्ड में नहीं डल रहा कूड़ा :

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव के लिए लाखों रुपये की लागत से एक डंपिंग यार्ड बनाया गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक उसमें कचरा नहीं डाला गया। उनका कहना है कि यदि पंचायत स्तर पर इच्छाशक्ति दिखाई जाए तो गांव को साफ-सुथरा बनाया जा सकता है, लेकिन सरकारी फंड का सही उपयोग नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें