फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा सस्ते दामों में शराब खरीदकर ऊंचे दामों पर बिहार सप्लाई करने वाले एक गिरोह दो सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल।पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने प्रदेश के सोनीपत जिले के गोहाना से सस्ते दामों पर शराब खरीद कर तस्करी कर बिहार में महंगे दामों बिक्री कर सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है।टीम ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयोग अर्टिगा कार से अंग्रेजी शराब की 560 बोतल सहित फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।टीम ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों अदालत में पेश कर किया हैं।आरोपियों की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी कपिल राठौर व अंकित दुबे निवासी मुबारकपुर डबास के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, 24 फरवरी को टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से दो युवक सफेद रंग की अर्टिगा कार में अवैध शराब भरकर केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उजीना ड्रेन पर नाकाबंदी शुरू की।उन्होंने बताया कि करीब 20 मिनट बाद जब पुलिस ने संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान कपिल राठौर व कंडक्टर सीट पर बैठे दूसरे व्यक्ति की पहचान अंकित दुबे उपरोक्त के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने जब कार की तलाशी लेने पर पिछली सीटों के नीचे और डिग्गी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।पुलिस ने कुल 560 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की।क्राइम ब्रांच प्रभारी में बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें