6 जोन 85 करोड़ 8 लाख 30 हजार रुपये में बिके
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से दूसरा राउंड भी हो गया है जिसके तहत 6 जोन के शराब के ठेकों की नीलामी हो चुकी है। यह 6 जोन 85 करोड़ 8 लाख 30 हजार रुपये में बिके हैं।
आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से नई वित्तीय नीति लागू कर दी गई है। नई नीति के तहत बोलीदाता केवल पांच प्रतिशत सुरक्षा राशि जमा कर शराब कोटा उठा सकते हैं। इसके साथ ही अन्य छूट दी गई हैं, जिनका ठेकेदार लाभ उठा सकते हैं। जिले में शराब ठेकों के 115 जोन हैं। प्रत्येक जोन में दो ठेके हैं जिनमें से पहले राउंड में जिले के 64 जोन के ठेके छोड़े गए थे। इसमें से जिले के 115 जोन में से 64 जोन के ठेके छोड़ दिया गए। वह सभी ठेके 983 करोड़ 40 लाख 97 हजार रुपये के थे। वहीं 4 जून को दूसरे राउंड के ठेके छोड़े गए। दूसरे राउंड में 51 जोन में से 6 जोन के ठेके छोड़े गए। यह सभी ठेके 85 करोड़ 8 लाख 30 हजार रुपये के छोड़े गए। वहीं अन्य 45 जोन के ठेके तीसरे राउंड में छोड़े जाएंगे। जिसकी तारीख अभी नहीं आई है।
उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त अनिल कुमार यादव ने बताया कि संशोधित नीति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नई नीति के तहत बोली के दिन जमा की जाने वाली प्रारंभिक सुरक्षा राशि को बोली राशि के 3 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा जमा की जरूरत को 15 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया गया है। यह संशोधन बोलीदाताओं की आर्थिक सुरक्षा राशि को कम करने के उद्देश्य से किए गए हैं।