फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माण कार्य के दौरान टूटी लाइन, चार दिन से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी के लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके चलते वैकल्पिक मार्ग के पास बने नाले के ऊपर बड़े बड़े पत्थरों को डाला जा रहा है। उन पत्थरों की वजह से पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से महावीर कॉलोनी में पिछले चार दिन से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी और मोहना व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मोहना रोड पर बनने वाले एलिवेटेड रोड के चलते नाले के साथ बनने वाले वैकल्पिक मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर डाले जा रहे हैं। जिससे कि पानी की पाइप लाइन टूट गई है। जिससे पिछले चार दिनों से महावीर कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पीने का पानी नहीं आने की वजह से दो हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कॉलोनी के लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने ठीक करवाने का आश्वासन दिया। जो कि अभी तक भी ठीक नहीं हुआ है। कनिष्ठ अभियंता जनित ने बताया कि उनकी ओर से दो बार लाइन को ठीक करवा दिया गया है। वहां पर निर्माण कार्य चलने की वजह से दोबारा से शुक्रवार को लाइन तोड़ दी है। जिसकी वजह से अब दोबारा से पानी बह रहा है। जिसको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें