फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लीलावती अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच केंद्र का खुलासा, चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-डिकॉय मरीज बनाकर पहुंची टीम, कई उपकरण, रिकॉर्ड और दस्तावेज कब्जे में लिए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात एनआईटी-1 स्थित लीलावती अस्पताल में छापे मारे। यह कार्रवाई फरीदाबाद और गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने की। मामले में पीएनडीटी एक्ट के तहत कोतवाली थाने में चार लोगों ओमप्रकाश, अंजलि, विष्णु और डॉ. जी.के. पचौरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।


स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से अस्पताल में अवैध भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विभाग ने विशेष टीम गठित कर एक महिला को डिकॉय मरीज बनाकर अस्पताल भेजा। जांच के दौरान पहले 36 हजार रुपये की मांग की गई, लेकिन बाद में 20 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। पुष्टि मिलते ही संयुक्त टीम ने अस्पताल में छापा मार दिया।
विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान अस्पताल से कई उपकरण, रिकॉर्ड और दस्तावेज कब्जे में लिए गए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मामले में शामिल ओमप्रकाश 12वीं पास है। वहीं, डॉ. जी.के. पचौरी का नाम पलवल क्षेत्र के एक क्लीनिक से जुड़ा बताया जा रहा है।


स्वास्थ्य विभाग अब पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभियान से बेहतर हो रहा लिंगानुपात



फरीदाबाद में लगातार भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर लिंगानुपात पर दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2026 में एक जनवरी से 30 अप्रैल तक जिले में प्रति एक हजार बेटों पर 924 बेटियों का जन्म हुआ। वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 893 और वर्ष 2022 में 892 था। अधिकारियों का मानना है कि अवैध भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ अभियान से लिंगानुपात बेहतर हो रहा है। उनका मानना है कि भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ अभियान और तेज करना चाहिए ताकि फरीदाबाद की स्थिति प्रदेश समेत देश में अच्छी हो।
जिले में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
21 मई 2026 : संयुक्त रेड में रेडियोलॉजिस्ट गिरफ्तार।



02 अगस्त 2025 : बल्लभगढ़ में 35 हजार रुपये में लिंग जांच का सौदा कर रहे तीन दलाल गिरफ्तार।
13 फरवरी 2025 : मेडिकल स्टोर से अवैध गर्भपात किट जब्त।
02 अगस्त 2025 : प्रतिबंधित गर्भपात दवा बेचने के आरोप में तीन पर केस।
27 जनवरी 2023 : अवैध गर्भपात रैकेट में डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार।
30 जुलाई 2022 : नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात का सौदा करते स्टाफ पकड़ा गया।
29 नवंबर 2021 : बल्लभगढ़ में लिंग जांच के झांसे में दो दलाल गिरफ्तार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें