फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फुहारों पड़ीं तो बदला शहर का मौसम

Fri, 26 Apr 2024 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर में 40.9 डिग्री तापमान के बाद शाम छह बजे तक 7 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार दोपहर तेज गर्मी के बाद पड़ी फुहारों ने देर शाम मौसम बदल दिया। एक ओर जहां सूरज का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस पर लोगों को झुलसा रहा था तो हल्की फुहारों से शाम को पारा लगभग 7 डिग्री लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी अब धीरे-धीरे अपना प्रचंड रूप ले रही है। गर्मी से बचने के लिए शहरवासी अब छाते, टोपी का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को भोर के दौरान न्यूनतम तापमान जहां 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह दस बजे ही पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इस दौरान कार्यालयों और अपने अन्य कार्य को निकले लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ी। दोपहर में पारा अधिकतम 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को एकाएक तेज हवा चली। इसके बाद पड़ी हल्की फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें