संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर - 89 स्थित पूरी लैवेंडर सोसाइटी में बिजली के कट लगने से निवासी परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली कट लगने से निवासियों का कार्य प्रभावित हो रहा है। निवासियों का कहना है कि हल्की बारिश और आंधी में बिजली के लंबे कट लगते हैं। इसको लेकर बिजली विभाग में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
बरसात के समय में भी बिजली तुरंत चली जाती है, ऐसे में निवासियों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। बिना बिजली के पानी को लेकर भी समस्या हो रही है। निवासी आशीष गौड़ का कहना है कि तपती गर्मी में बिजली जाने के बाद सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को घर के काम करने में होती है। निवासी जितेंद्र ने कहा कि कई बार शिकायत कर ली। सोसाइटी में जनरेटर की भी सुविधा नहीं है।