फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बृहस्पतिवार को रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिली, वहीं सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।



बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई और इसके बाद चली ठंडी हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया। दोपहर में भी गर्मी का असर कम रहा। वहीं, शाम को दोपहिया वाहन चालकों को ठंडी हवा के कारण सर्दी महसूस हुई। पिछले दिनों तक गर्मी से परेशान लोगों को मौसम में आए इस बदलाव से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन





17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। चार नवंबर तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। सुबह सैर पर जाने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को ठंडी हवा से बचाव रखने की जरूरत है। तापमान में गिरावट के साथ शहर में धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें