फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-89 स्थित पीयूष हाइट्स सोसाइटी के दूसरी मंजिल स्थित क्लब हाउस तक जाने के लिए में लोगों की सुविधा के लिए लिफ्ट लग रही है। काम शुरू हो गया है। सोसाइटी प्रबंधन के मुताबिक, इस पहल से निवासियों को राहत मिलेगी। सोसाइटी की संयुक्त सचिव राजेश्री ने बताया कि क्लब हाउस में समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में दूसरी मंजिल तक पहुंचने में लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि कई बार कार्यक्रमों के दौरान सामान को ऊपर ले जाने में भी कठिनाई होती थी। लिफ्ट लगने के बाद यह समस्या भी दूर हो जाएगी। संवाद