फरीदाबाद। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य लक्ष्य सैनी का पायलट बनने पर मंगलवार को रेडक्रॉस कार्यालय में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सोरोत ने लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व की बात बताया। इस मौके पर पार्षद जसवंत पवार, मदन सैनी, जगन्नाथ, हितेश, अमनदीप, सुशील, पवन, सुमित और युवराज आदि मौजूद रहे। संवाद