फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थपेड़ों में झुलसी जिंदगी, मौत के बाद भी सुकून नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल के शवग्रह में फ्रिजर खराब, शव रखने की जगह नहीं, परिजन ला रहे बर्फ की सिल्लियां संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले कई दिनों से शवगृह के फ्रिज खराब हैं। ऐसे में शवों को संभालकर रखने में मुर्दाघर में तैनात कर्मचारियों के भी पसीने छूट रहे हैं। आलम यह है कि शव को दुर्गति से बचाने के लिए परिजन स्वयं बर्फ की सिल्ली खरीदकर ला रहे हैं।

जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में करीब 18 फ्रिज लगे हुए हैं। आए दिन शव गृह में लगे फ्रीजर खराब होने के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ मृतकों के परिजनों की परेशानी भी बढ़ रही है। एक फ्रिज में एक ही शव को रखा जाता है। इसके अलावा अज्ञात शव को कम से कम दो से तीन दिन तक शव गृह में रखा जाता है। स्थिति इस कदर खराब है कि बृहस्पतिवार को शव रखने के लिए बर्फ की सिल्ली मंगवानी पड़ी। एक सिल्ली की कीमत कम से कम 300-500 रुपये तक है। एक शव को रखने के लिए दो सिल्ली की आवश्यकता होती है। मृतक राजेंद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में अव्यवस्था का आलम है। शवों को रखने के लिए भी जगह नहीं है। स्वयं बर्फ की सिल्ली खरीदकर लेकर आए हैं। वहीं, मृतक बंटी उर्फ बबलू के परिजनों ने बताया कि दो बर्फ की सिल्ली खरीदकर लेकर आए हैं। एक तो दुख की घड़ी है ऊपर से अस्पताल में शवों की ऐसी स्थिति बेहद दुखदायक है। वहीं, कुछ शवों को शव गृह में स्ट्रेचर पर रखा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के शव गृह में लगाए जाएंगे फ्रीजर
बृहस्पतिवार तक अस्पताल में करीब 12 शव मौजूद हैं, जिनमें कई शव अज्ञात हैं। अस्पताल सूत्रों की मानें तो अस्पताल में करीब नौ फ्रीजर खराब हैं। इससे शवों को बाहर बर्फ की सिल्ली पर रखा जा रहा है। नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी सविता यादव ने बताया कि अस्पताल के शव गृह में एक नया फ्रीजर लगाया जाएगा। इसमें एक साथ चार शवों को रखा जा सकता है। जल्द ही इसे लगाने का काम शुरू किया जाएगा। फ्रीजर की मांग उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी, स्वीकृति के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें