गुरुग्राम। हरियाणा महिला आयोग की ओर से प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट जिम में महिला ट्रेनर रखने के लिए खेल विभाग को पत्र लिखा गया। इस पत्र में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए महिला जिम ट्रेनर की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि जिम में महिलाएं मेल ट्रेनर के साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं। उनकी सुरक्षा और आराम के लिए महिला ट्रेनर होना अनिवार्य हैं। विशेष रूप से गुरुग्राम में लगभग 600 जिम हैं, जिनमें से करीब 70 प्रतिशत जिमों में महिला ट्रेनर मौजूद नहीं हैं। अब उन्हें इन जिमों में महिला ट्रेनर नियुक्त करना अनिवार्य होगा ताकि महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिल सके। संवाद