गुरुग्राम। सोहना के बलूदा गांव की राजस्व संपदा में विकसित हो रहीं दो अवैध कॉलोनियों पर डीटीपीई का बुलडोजर चला। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा के प्रभारी अमित मधोलिया ने बताया कि बलूदा गांव में दो अवैध कॉलोनियों में मकान और बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया। इसमें 2.75 एकड़ और 1.5 एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थीं। अभियान के दौरान, एक संरचना, चहारदीवारी, 60 डीपीसी और स्थल पर विकसित सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान सोहना थाना पुलिस तैनात रही। ब्यूरो