- प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा, यह शास्त्र सम्मत नहीं
हथीन। शहीदाने सभा की पलवल जिला इकाई ने समगोत्र और समपाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है। कानून बनाने को लेकर प्रधानमंत्री के नाम पर मंगलवार को स्थानीय एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
सभा के जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत ने ज्ञापन में कहा कि देश में वर्तमान समय में हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को समाप्त करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। एक ही गोत्र और एक ही गांव के युवक-युवतियां आपसी संस्कार रहित संबंध स्थापित कर लेते हैं, जिससे भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते दूषित हो रहे हैं और समाज की मर्यादा, सभ्यता तथा सनातन परंपरा पर आंच आ रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे वैवाहिक संबंधों पर संसद में कानून बनाकर पूरी तरह रोक लगाई जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह रावत के साथ डॉ. प्रभुदयाल आर्य, फिरोजपुर राजपूत गांव के पूर्व सरपंच उदय सिंह, रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद, सुभाष, हनीफ गुराक्सर, प्रेम प्रधान और लवकुश रावत मौजूद रहे।