हथीन। गांव बहीन में 28 वर्षीय युवक पर तलवार, कुल्हाड़ी एवं अन्य हथियारों से जान लेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गम्भीर रूप से घायल हुए देवीराम की मां सुमरवती ने थाना में दी गई शिकायत में बताया है कि 21 अक्तूबर को उनका पुत्र खेतों से घर की ओर आ रहा था। खिलौनी के घर के पास महेश उर्फ मकलू,रमन, दिनेश उर्फ सुच्चा एवं आठ दस लोगों ने लाठी, डंडा एवं कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। आरोपी पीड़ित को बुरी तरह से पीटते रहे। देवीराम बेहोश हो गया तो आरोपी उसको मरा समझ कर छोड़ गए। गम्भीर अवस्था में पीड़ित को पलवल के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसको नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जांच अधिकारी तहजीम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद