फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रुप डी कर्मचारियों को पढ़ाया अनुशासन व शिष्टाचार का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के निर्देश अनुसार डायट पाली में ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें ग्रुप डी कर्मचारियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारी के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें स्वच्छता के महत्व से परिचित करवाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कर्मचारियों को नैतिक आचरण सबल बनाने के लिए नियमित रूप से समय का पाबंद बने रहने पर जोर दिया गया। विद्यालय एवं कार्यालय में आपसी वार्तालाप और शालीन व्यवहार के गुण बताए गए। इसके अतिरिक्त इन पांच दिनों में उन्हें फर्स्ट एड के रूप में प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा मानक, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, पोश और पोक्सो के बारे में जानकारी दी गई।जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य बसंत कुमार ढिल्लों के मार्गदर्शन, जलवंत सिंह और सुषमा कुमारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में भीम सिंह, मनीष कुमार और भरत सिंह ने व्यवस्थित तरीके से 110 प्रतिभागियों के लिए प्रभावपूर्ण कक्षा का संचालन किया। पहली बार ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मार्च से शुरू हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें