फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुफ्त एंबुलेंस सेवा के प्रचार के लिए अस्पताल के आसपास लगाए गए एलईडी डिस्प्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार उठते रहे मुद्दे के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, हेल्पलाइन नंबर की दी जा रही जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मुफ्त एंबुलेंस सेवा के पर्याप्त प्रचार-प्रसार का मुद्दा लगातार उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब जिला नागरिक अस्पताल के आसपास प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले लगाकर निशुल्क एंबुलेंस सेवा और उससे जुड़े हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि बड़ी संख्या में लोगों को अभी भी सरकारी एंबुलेंस सेवाओं और उनके उपयोग की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में कई मरीज समय पर इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को 112 और अन्य उपलब्ध आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर उजाला ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग का ध्यान एंबुलेंस सेवा के सीमित प्रचार-प्रसार और आम लोगों में जागरूकता की कमी की ओर आकर्षित किया था। इसके बाद विभाग ने प्रचार अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता बढ़ने से अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को समय पर एंबुलेंस सुविधा मिल सकेगी। साथ ही भविष्य में जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी ऐसे प्रचार माध्यमों का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें