फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जीएसटी 2.0 और अमेरिकी टैरिफ पर हुआ व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग ने वर्तमान आर्थिक परिदृश्य जीएसटी 2.0 और अमेरिकी टैरिफ पर व्याख्यान का आयोजन किया। यह सत्र अधीक्षक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र दुग्गल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था और इसका उद्देश्य छात्रों को हाल की आर्थिक घटनाओं और वैश्विक व्यापार नीतियों की गहन समझ प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता सहायक प्रोफेसर रचित सैनी, अर्थशास्त्र विभाग, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय थे। व्याख्यान में विभिन्न विभागों के लगभग 100 छात्रों के साथ फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें