फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। चाचा चौक पर सड़क पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। यहां सड़क पर काम किए जाने के बाद रास्ते को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। सड़क पर जगह-जगह मिट्टी, पत्थर और मलबा बिखरा पड़ा है। इससे रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। चौक पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है और जाम की स्थिति बन जाती है।

स्थानीय निवासी सौरभ ने बताया कि सड़क पर काम शुरू होने से लोगों को उम्मीद थी कि रास्ता बेहतर होगा, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। अब वाहन चालकों को मलबे और पत्थरों के बीच से निकलना पड़ता है। इससे रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, वाहन चालक ऋषि ने बताया कि दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह रास्ता देखकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में सड़क पर फैला मलबा और पत्थर दिखाई नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसे होने का खतरा बना रहता है। कई बार वाहनों की गति भी धीमी करनी पड़ती है, जिससे जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अभियंता नवीन ने बताया कि चाचा चौक पर सड़क की स्थिति की जांच करवाई जाएगी। जहां काम अधूरा है, उसे पूरा करवाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें