फरीदाबाद। गांव फज्जूपुर नीमका स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में रविवार को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन और पेंसिल सहित अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अध्यक्ष रणबीर नागर, जिला नीमका वेटरिनरी सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. राजबेल देशवाल और बल्लभगढ़ के खंड पशुधन विस्तार अधिकारी डॉ. भीष्म तंवर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल शिक्षिका सुदेश भी उपस्थित थीं। अतिथियों ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया। उन्होंने शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि रखने के लिए प्रेरित किया। उन्हें दी गई पाठ्य सामग्री का सदुपयोग करने की सलाह भी दी। संवाद