फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उपग्रह निर्माण से लेकर सिस्टम इंजीनियरिंग की सीखीं बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में चल रहे 'मिशन शक्ति सैट' कार्यक्रम में इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक पुनीत कुमार मिश्रा ने छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को अंतरिक्ष अभियानों में उपयोग होने वाली तकनीक और उपग्रहों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मिशन में भारत समेत 108 देशों की छात्राएं भाग ले रही हैं। छात्राओं ने अंतरिक्ष तकनीक से जुड़े कई सवाल पूछे। इस मौके पर पुनीत मिश्रा ने छात्राओं को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और तकनीकी क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। 30 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम को अंतरिक्ष विज्ञान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें