फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाव और गति दिखाने की कला सीखी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को विजुअल कम्युनिकेशन की बारीकियां सिखाने के लिए जेस्चर ड्राइंग पर मास्टरक्लास आयोजित की गई। वीकली स्किल बूस्ट कार्यक्रम के तहत हुई इस कार्यशाला में बीएससी (वीसीएमटी) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें केआर मंगलम विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गौरव कुमार ने विद्यार्थियों को जेस्चर ड्राइंग की तकनीक समझाई। उन्होंने बताया कि किसी आकृति को हूबहू बनाने से अधिक जरूरी उसकी गति, मुद्रा और भाव को समझना है। विद्यार्थियों को शरीर के अनुपात और मूवमेंट को कुछ ही रेखाओं में दिखाने का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रोफेसर अजय यादव ने विशेषज्ञ का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें