फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में बुधवार को एंटी-रैगिंग सप्ताह की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ हुई। रैगिंग-मुक्त परिसर-सुरक्षित परिसर, खुशहाल परिसर थीम के तहत पोस्टरों और नारों के माध्यम से रैगिंग के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इसमें 20 विद्यार्थी और 10 शिक्षक शामिल हुए। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, एंटी-रैगिंग समिति की संयोजिका डॉ. शिवानी और सह-संयोजक डॉ. जितेंद्र ढुल, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. योगेश शर्मा, मनजीत, नेत्रपाल, पूजा, रेणुका, हार्दिक और विकास समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद