फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को 40 ओवर के मैच में एलबी शास्त्री क्रिकेट शाला भोपाल ने एसएन स्पोटर्स को 24 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलबी शास्त्री टीम ने 36.2 ओवर में 305 रन बनाए। टीम के देव्यांशु सिंह ने 74 और दक्ष पाण्डे ने 52 रनों का योगदान दिया। एसएन स्पोटर्स के रुद्र ओझा ने पांच और करन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएन स्पोटर्स ने काफी संघर्ष किया पर 281 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसएन के गुरतेज सिंह ने 161 और रघुवेंद्र ने 39 रनों का योगदान दिया। एलबी शास्त्री के अर्नव सिंह और रोहन ने तीन-तीन विकेट लिए। रुद्र ओझा को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। संवाद