फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एलबी शास्त्री क्रिकेट शाला ने एकेपी अकादमी को 153 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना भूमि क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को 35 ओवर का मैच खेला गया। इसमें एलबी शास्त्री क्रिकेट शाला की टीम ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को आसानी से 153 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलबी शास्त्री क्रिकेट शाला की टीम ने लक्ष्य के 71 और आयुष के 32 रनों की मदद से 224 रन बनाए। एकेपी की ओर से रितेश और मोनू ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेपी क्रिकेट अकादमी की टीम 25.2 ओवर में महज 71 रनों पर ऑल आउट हो गई। एलबी शास्त्री की ओर से गर्वित बिश्नोई, रुद्र ओझा और दक्ष भारद्वाज ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें