संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी) ने डिजिटल दंत चिकित्सा को बढ़ावा देने और शिक्षा को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से तीन नए अत्याधुनिक केंद्रों की शुरुआत की है। इनमें सेंटर फॉर डिजिटल डेंटल इंडस्ट्री, सेंटर फॉर एडवांस्ड ओरल इम्प्लांटोलॉजी और टेम्पोरोमैंडिबुलर डिसऑर्डर्स (टीएमडी) सेंटर शामिल हैं।
इन सेंटरों में 3डी स्कैनिंग, सीएडी/सीएएम, सीबीसीटी, डिजिटल स्माइल डिजाइनिंग और कंप्यूटर-गाइडेड इम्प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बिना पारंपरिक डेंटल छाप के सटीक जांच और दर्द-रहित उपचार संभव होगा। इससे विद्यार्थियों को भी बेहद फायदा होगा। इन केंद्रों का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. विमल अरोड़ा ने किया।