संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 डिस्पोजल (पंडित प्लेस, तिगांव रोड के निकट) से बड़ी सीवर लाइन बिछाने की परियोजना का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों के हाथों नारियल फुड़वाकर कार्य की शुरुआत कराई गई। इस परियोजना के तहत पंचायत भवन से सेक्टर-3 डिस्पोजल तक नई बड़ी सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत आएगी।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का लाभ वार्ड-41, 42, 45 और वार्ड-46 के अलावा चावला कॉलोनी, मलरेना रोड, आदर्श नगर, पंजाबी वाड़ा, ब्राह्मण वाड़ा, मुकेश कॉलोनी, गर्ग कॉलोनी और भगत सिंह कॉलोनी सहित आसपास के हजारों निवासियों को मिलेगा।
इस मौके पर भाजपा नेता पंडित टिपरचंद शर्मा, पार्षद महेश गोयल, सोनू वैष्णव, दीपक यादव, पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।