फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पौधा लगाओ, उसे हरा-भरा पेड़ बनाओ अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधा लगाओ, उसे हरा-भरा पेड़ बनाओ अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत मंगलवार को मानव सेवा समिति की ओर से सेक्टर-8 स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ हुई। इस दौरान गुलमोहर, नीम, अमलतास और केले सहित विभिन्न प्रजातियों के 11 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम की सार्थकता तभी है, जब लगाए गए पौधों की सुरक्षा और बेहतर देखभाल की जाए। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने कहा कि मानव सेवा समिति की ओर से इससे पहले भी पॉलिटेक्निक परिसर में कई पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें