संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को हरियाणा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 20 जुलाई तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्करों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।
सीईओ ने बताया कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह गीले और सूखे कचरे के साथ-साथ अन्य प्रकार के कचरे को भी चार श्रेणियों में अलग कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करे।