फरीदाबाद।
जिले में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ शुक्रवार को पोषण माह का शुभारंभ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और विभागीय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्तर पर पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मीनाक्षी चौधरी के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को पूरे माह निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पोषण माह के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। ब्यूरो