फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हज राशि जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सात नवंबर कर सकते हैं जमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 के लिए चयनित यात्रियों को बड़ी राहत दी है। समिति ने हज राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर अब सात नवंबर 2025 कर दी है। यह जानकारी हरियाणा हज कमेटी के रिटायर्ड सुप्रिडेंट मोहम्मद जकरिया ने दी।
उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, वे सभी तीर्थयात्री जो कुर्रा या वेटिंग लिस्ट में चयनित हुए हैं और जिन्होंने अब तक 2,77,300 की पूरी राशि (पहली किस्त 1,25,000 और दूसरी किस्त 1,52,300 रुपये) जमा नहीं की है, वे बढ़ी हुई समय सीमा के अंदर भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


हज यात्री यह भुगतान या तो ऑनलाइन https://hajcommittee.gov.in या हज सुविधा एप के जरिये क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं। स्टेट बैंक या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में पेय-इन-स्लिप भरकर भी इसे जमा किया जा सकता है। भुगतान करते समय अपने बैंक रेफरेंस नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को भुगतान के बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे हज आवेदन पत्र, भुगतान रसीद और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रदेश हज समिति में जमा करने के लिए 10 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा का पालन न करने पर संबंधित यात्री की सीट रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें