फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मकान मालिक ने चाकू की नोक पर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती अगस्त में किराये पर रहने के लिए आई थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में किराये के मकान में रहने वाली 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथ चाकू की नोक पर मकान मालिक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पलवल निवासी युवती ने बताया कि 18 अगस्त को वह थाना छांयसा क्षेत्र के गांव में आरोपी कृष्ण वगैरा के मकान के प्रथम तल पर किराये पर रहने के लिए आई थी। चार - पांच दिन बाद वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी कृष्ण रात को साढ़े 12 बजे कमरे में घुस आया और आते ही उसके मुंह को दबा दिया। जिससे उनकी आंख खुल गई। उसके बाद आरोपी ने चाकू की नोक पर धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन सुबह युवती ने आरोपी के परिवार वालों को बताया तो आरोपी के परिवार वालों ने उनके साथ बदतमीजी कर जान से मारने की धमकी दी। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। सभी उसी मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें