फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में छांव व बैठने की व्यवस्था का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज होती गर्मी में मरीज बेहाल, अस्पताल में पार्किंग निर्माण के लिए काटे गए थे 50 से अधिक पेड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मार्च के पहले सप्ताह में ही बढ़ती गर्मी के बीच जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में छांव और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पंजीकरण, जांच और दवा लेने के लिए धूप में ही लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।



अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। पंजीकरण काउंटर के बाहर रोजाना लंबी कतार लगती है, जहां छांव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण आधे से ज्यादा लोगों को धूप में खड़े रहना पड़ता है। इसी तरह दवा लेने के लिए भी मरीजों को औषधालय के बाहर कतार में लगना पड़ता है। औषधालय के बाहर बना शेल्टर छोटा होने के कारण कई मरीजों को धूप में ही खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन



अस्पताल में शेल्टर बनाने का काम करीब तीन महीने से चल रहा है लेकिन इसकी रफ्तार काफी धीमी है और अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। निर्माण स्थल के आसपास मिट्टी के ढेर और गड्ढे बने हुए हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग मरीजों के गिरने का खतरा बना रहता है। अस्पताल परिसर में पहले पेड़ों की संख्या अधिक होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को प्राकृतिक छाया मिल जाती थी लेकिन हाल ही में पार्किंग निर्माण के लिए करीब 50 से अधिक पेड़ों को काट दिया गया। इसके बाद परिसर में छाया की कमी और अधिक महसूस होने लगी है। वहीं, पेड़ों की कटाई के बाद भी अब तक पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे मरीजों को न तो छाया मिल रही है और न ही बेहतर पार्किंग की सुविधा।



अस्पताल के अंदर भी बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सीमित संख्या में ही कुर्सियां रखी गई हैं, जो रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या के मुकाबले काफी कम हैं। ऐसे में कई मरीजों और उनके तीमारदारों को लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है। सेक्टर-7 निवासी मरीज रमेश कुमार ने बताया कि सुबह से ही अस्पताल में काफी भीड़ रहती है और पर्ची बनवाने व दवा लेने के लिए धूप में खड़ा रहना पड़ता है। वहीं बल्लभगढ़ से आई मरीज सरिता देवी ने कहा कि अस्पताल में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे बुजुर्ग और बीमार लोगों को धूप में इंतजार करना पड़ता है और उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

वर्जन

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए शेल्टर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मरीजों और तीमारदारों को बैठने और धूप से बचने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। -डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें