फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टरों और कॉलोनियों में सार्वजनिक परिवहन का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजमर्रा के कार्यों के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। विभिन्न सेक्टरों और कॉलोनियों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की कमी स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि कॉलोनियों और सेक्टरों में बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन


संजय कॉलोनी निवासी सुषमा ने बताया कि बाजार जाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने और अन्य जरूरी कामों के लिए पहले मुख्य सड़क तक पैदल पहुंचना पड़ता है। वहां पहुंचने के बाद ही ऑटो या अन्य वाहन मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। निर्धारित दूरी से अधिक किराया मांगना आम बात हो गई है और यात्रियों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता।


वहीं सेक्टर-23 निवासी मीना कुमारी ने बताया कि बाजार या अन्य स्थानों तक जाने के लिए मुख्य मार्ग तक पैदल जाना पड़ता है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित होती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने में भी काफी दिक्कत होती है। विशेषकर गर्मियों में दोपहर के समय बच्चों को भारी स्कूल बैग के साथ पैदल लाना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और उनकी आवाजाही सुगम हो सके।
विज्ञापन




-


महिलाओं से बातचीत
हम कई बार प्रशासन से क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन चलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। - वीना, सेक्टर-23


बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है। मुझे अस्पताल या अन्य जरूरी कार्यों के लिए मजबूरन अधिक किराया देकर निजी वाहन बुक करना पड़ता हैं। - ओमवती, गाजीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें