फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टाइल लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 15 के मकान में चल रहा था काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 15 स्थित एक मकान में टाइल लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वहां पर टाइल तोड़ते समय उसे करंट लग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को उड़ीसा में दे दी है।

राज किशोर ने बताया कि वह ठेकेदार है। खुद भी प्लंबर का काम करता है। उसने शनिवार को सेक्टर 15 के मकान नंबर 37 के मालिक दीपक के घर मजदूर मनोज (30) को काम करने के लिए भेजा था। जहां पर मनोज कुमार छेनी हथौड़ा से टाइल तोड़ रहा था, तभी उसके नीचे से गुजर रही बिजली की तार में छेनी जा लगी और मनोज को करंट लग गया। उसके बचाने के लिए दूसरा साथ आया तो उसको भी जोर से झटका लगा। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज कुमार कांडी उड़ीसा का रहने वाला था। फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में किराये पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार का आरोप है कि अगर मालिक काम करते यह बता देता कि बिजली का तार है तो वह संभल कर कार्य करता। वहीं उनके द्वारा बिजली की लाइन को भी काटा नहीं गया। जबकि वहां पर बिजली का काम करने वाले कर्मचारी भी लगे हुए थे। मृतक मनोज कुमार कांडी का 3 साल का बच्चा है। उसकी पत्नी और बच्चे उड़ीसा में ही रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें