फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 12 फरवरी की हड़ताल के लिए फरीदाबाद में जुटे मजदूर नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी के लिए रविवार को जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने सेक्टर-12 में एक बैठक की। सुबह से हो रही बारिश के बाद भी मजदूर और कर्मचारी नेता भारी संख्या में वहां पहुंचे। इस बैठक की अध्यक्षता हुकुमचंद बेनीवाल, मिथिलेश कुमार, राजपाल डांगी, निरंतर पराशर, मुकेश बैनीवाल, कृपाराम शर्मा और कामरेड जवाहरलाल ने मिलकर की।
मंच का संचालन वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। बैठक में आरएन सिंह, आरडी यादव, शिवप्रसाद, भोले सिंह, करतार सिंह जागलान, सुभाष लांबा, बेचू गिरी, एसडी त्यागी, नवल सिंह और देवी राम ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि सरकार नए नियम लाकर मजदूरों के अधिकार कम करना चाहती है। अब पक्के काम की जगह ठेके पर काम कराने का चलन बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए यह हड़ताल जरूरी है। तय किया गया कि सात से नौ फरवरी तक शहर की हर गली और सेक्टर में ऑटो से प्रचार किया जाएगा। 12 फरवरी को हजारों लोग बीके चौक पर जमा होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें