फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कृष्णा सिंह के बेहतर प्रदर्शन से एकेपी क्रिकेट अकादमी की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित क्रिकेट अकादमी को 86 रन के बड़े अंतर से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में मेजबान एकेपी क्रिकेट अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए रोहित क्रिकेट अकादमी को 86 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे कृष्णा सिंह, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से विरोधी टीम को पस्त कर दिया।

एकेपी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन कृष्णा सिंह के मैदान पर उतरते ही मैच का रुख बदल गया। कृष्णा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 109 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत एकेपी ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 263 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सोमवीर ने भी 31 रन का उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन


रोहित क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने बीच-बीच में वापसी की कोशिश की। गेंदबाज आयुष ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि कार्तिक को 2 सफलताएं मिलीं। वहीं प्रशांत, अभय और राहुल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई रोहित अकादमी

264 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित क्रिकेट अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 11 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया, जिससे वे अंत तक उबर नहीं पाए। राहुल ने जुझारू पारी खेलते हुए 69 रन बनाए और अभय व कार्तिक ने 21-21 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। पूरी टीम 35 ओवरों में मात्र 177 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी में शतक जड़ने वाले कृष्णा सिंह ने गेंदबाजी में भी अपना कहर बरपाया। उन्होंने शानदार स्पैल डालते हुए 5 विकेट चटकाए और रोहित अकादमी की कमर तोड़ दी। कृष्णा के अलावा सात्विक बब्बर ने 2 विकेट लिए, जबकि हेमंत, निखिल और अभिषेक ने एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें